{"_id":"5a5a63354f1c1bd9408b4b5d","slug":"91515873077-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत-संगीत और नृत्य से मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत-संगीत और नृत्य से मचाया धमाल
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। मॉडर्न इंटर कालेज अभयनपुर में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गीत संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया। मंच के सामने जुटे भारी संख्या में अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अजय गोस्वामी ने उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों के जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का व्यापक महत्व है। बच्चों को खेलों में भी सहभागिता करनी चाहिए। इससे उनका मानसिक विकास होता है। इसके बाद सुनीता यादव, शिप्रा, अंजलि, साधना, स्नेहा व शालू के सरस्वती वंदना से प्रस्तुतियों की शुरुआत की। शिवानी राय, आंचल दूबे, मानसी आराधना के आकृति के नृत्य पर खूब तालियां बजीं। आरती यादव, सत्यमा व श्रेया मौर्या ने कथक पर वाहवाही लूटी तो ऋतु की टीम ने नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया। धानी चुनरिया... की धुन पर आंचल राय, शिवानी, निर्मल व अनीता की प्रस्तुति शानदार रही। मनवा लागे रे... गीत पर आंकाक्षा, पूनम, प्रिया व महिमा के नृत्य की सराहना हुई।
खेलकूद में प्रथम कृष्ण मुरारी राम, द्वितीय अरविंद मौर्य व तृतीय स्थान पर विकास कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। संचालन विकास कुमार व जगत यादव ने किया। प्रधानाचार्य रितेश चंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। प्रबंधक बृजमोहन मिश्र, नीरज मिश्र, संजीव उपाध्याय, मनोज मौर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, जयबहादुर, श्याम तिवारी, रामधार यादव, प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।