{"_id":"5a4557784f1c1bd0408bf973","slug":"91514493816-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्विंटल चाइनीज मंझा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्विंटल चाइनीज मंझा जब्त
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मंझे से एक माह के भीतर 20 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आखिरकार गुरुवार को पुलिस की नींद टूटी। दालमंडी क्षेत्र के कुंजीगढ़ टोला में दोपहर बाद छापेमारी कर पुलिस ने पांच दुकानों से चार क्विंटल चाइनीज मंझा बरामद कर छह लोगों को हिरासत में लिया।
इन सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। जिन दुकानों से मंझा जब्त किया गया उन सभी दुकानों के बाहर ‘यहां चाइनीज मंझा नहीं मिलता’ लिखकर टांगा गया था। हालांकि, शहर के अन्य चिह्नित इलाकों में चाइनीज मंझे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया। सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने चौक थाने में बताया कि सूचना मिली थी कि दालमंडी क्षेत्र के कुछ दुकानदार अपने गोदाम में चाइनीज मंझे का स्टॉक छिपाकर रखे हुए हैं। तस्दीक करने के बाद ही ग्राहक को चाइनीज मंझा बेचते हैं। इस सूचना पर एसआई अमरेंद्र कुमार पांडेय और जमीलुद्दीन खान की टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजी गई। छापेमारी में हनुमान फाटक के गुलजार अहमद, पड़ाव नई बस्ती के मनोज गुप्ता, कोतवाली क्षेत्र के मो. जफर, दिलावर अली व रोशन अली और चौक के वसीम को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है। दालमंडी क्षेत्र में आगे भी पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी।