फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक क्लिक में सामने होगी दुधारू पशुओं की कुंडली

एक क्लिक में सामने होगी दुधारू पशुओं की कुंडली

Wed, 20 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
एक क्लिक में सामने होगी दुधारू पशुओं की कुंडली
आराजी लाइन। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद ने पशुओं को एक यूनिक आईडी देने की पहल की है। इस काम के पूरा होने के बाद पशुओं से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन हो जाएगी। इस व्यवस्था के क्रियान्वित होने में अभी कुछ साल लगेंगे लेकिन शाहंशाहपुर स्थित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। यहां के सभी 323 गायों, साड़ों और बछड़े-बछिया के कानों में यूनिक आईडी लगा दी गई है।
विज्ञापन

परिषद के उप निदेशक डॉ. जेपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि यूनिक आईडी जिस पर नंबर के साथ बारकोड भी लगा हुआ है। यह प्रदेश के सभी पशुओं के कानों में लगाने की योजना है। इसके द्वारा प्रदेश के सारे जानवरों की एक सूची बन सकेगी, जिसके आधार पर पशु की अनुवांशिकी, उसकी प्रजाति, उसकी दुग्ध क्षमता की पूरी जानकारी होगी। बताया कि यूनिक आईडी में हर जिले का एक नंबर है। जिले के बाद तहसील, ब्लॉक तथा गांव का नंबर है।
विज्ञापन

यूनिक आईडी को लगाने की जिम्मेदारी जिला पशुपालन अधिकारी और जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपी गई है। पशु चिकित्सकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन्हें लगाने की जिम्मेदारी पशु मित्रों को सौंपी गई है। इसके लिए प्रत्येक पशु मित्र को कुछ नियम-शर्तों के पूरा होने पर 100 रुपये प्रति टैग का भुगतान किया जाएगा। वाराणसी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 30 हजार टैग दिए गए हैं। शुरूआत में यह गाय और भैंस मैं लगाया जाएगा। बाद में अन्य जानवरों को भी यूनिक आईडी दी जाएगी। इसके साथ ही आईएनएपीएच नाम से एक सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिस पर गाय को खरीदने तथा बेचने की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस पर गाय की ब्रीड, उस की प्रजाति, दुग्ध उत्पादन, रोग प्रतिरोधक क्षमता आदि की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed