{"_id":"599f39184f1c1be3098b4659","slug":"91503607064-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजन-साजन बोले- अब नहीं होने देंगे भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजन-साजन बोले- अब नहीं होने देंगे भ्रष्टाचार
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हेरिटेज वॉक के निर्माण में भ्रष्टाचार के विरोध में धरना देकर शासन-प्रशासन की नींद उड़ाने वाले बनारस घराने के ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र ने इस प्रकरण पर पीएमओ के सख्त रुख को निर्मल काशी की दिशा में सुखद करार दिया है। गुरुवार देर शाम उन्होंने कहा कि पीएमओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसे जहां काशीवासियों की पीएम के प्रति भरोसा बढ़ा है, वहीं हेरिटेज वॉक के भ्रष्टाचार मुक्त विकास की उम्मीद जग गई है। उन्होंने कहा कि की पिछले तीन वर्षों का उनका अनुभव है कि पीएम जो ठान लेते हैं, वह पूरा करते हैं। लगता है कि काशीवासियों की सोच के मुताबिक प्राचीन शहर की गलियों, घाटों को स्वच्छ और सुगम बनाने का सपना अब पूरा होगा।
अमर उजाला से फोन पर पं. राजन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने प्राचीन शहर बनारस के विकास के लिए 21 बिंदुओं पर सुझाव भेजे हैं। बनारस की गलियों को देखने, यहीं की प्राचीन संस्कृति को समझने के लिए विश्व भर से पर्यटक आते हैं। देश के कोने -कोने से श्रद्धालु काशी में पुण्य लाभ और मोक्ष की कामना से आते हैं। ऐसे में काशी के कलाकारों, बुद्धिजीवियों से सलाह लेकर विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाना चाहिए। कहा-सबसे पहले संकरी गलियों और सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर पाकिंग बनाई जानी चाहिए। यातायात को सुगम बनाने के लिए साइकिल ट्रैक अलग और पैदल पथ का अलग निर्माण होना चाहिए।