{"_id":"59974c584f1c1b62228b46ff","slug":"91503087704-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर समाप्त हो रहा चरित्र अभिनेताओं का कॅरियर : आलोक नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पर्दे पर समाप्त हो रहा चरित्र अभिनेताओं का कॅरियर : आलोक नाथ
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बड़े पर्दे पर चरित्र अभिनेताओं का कॅरियर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। बाबूजी और बड़े भैया जैसे नेक किरदारों के लिए वहां बहुत कम गुंजाइश बची है। हालांकि छोटे पर्दे पर अभी संवेदनशीलता बची हुई है। ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म में बाबूजी की यादगार भूमिका करने वाले अभिनेता आलोक नाथ ने अमर उजाला के साथ बातचीत में यह दर्द साझा किया। वह शुक्रवार को एक आयुर्वेदिक संस्थान के प्रोडक्ट की लांचिंग में यहां आए हुए थे।
आलोक नाथ ने कहा कि बदलाव के दौर से रील लाइफ कैसे बच सकती है। रियल लाइफ में होने वाले बदलाव को रील लाइफ में आसानी से देखा जा सकता है। भविष्य के प्रोजेक्ट पर उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और स्टार प्लस पर एक धारावाहिक आने वाला है। यह धारावाहिक पूरी तरह से वाराणसी पर आधारित है। इसमें बनारस की ट्रेडिशनल लाइफ स्टाइल को शूट किया गया है। इसमें काशी की पूजा पाठ करने वाली लड़कियों के हिसाब से वर का चुनाव करने की कहानी है। अंत में उन्होंने कहा कि युवा अभिनेता खुद की खुशी के साथ इज्जत के लिए काम करें। दिशाहीन होकर पैसे के पीछे न दौड़ें।