फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   82 purchasing centers approved for paddy purchase

धान खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 82 क्रय केंद्र अनुमोदित

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
82 purchasing centers approved for paddy purchase
खास खबर..
विज्ञापन

धान खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 82 क्रय केंद्र अनुमोदित
इस बार सभी क्रय केंद्र की होगी जियो टैगिंग
सभी सात तहसीलों के 1868 किसानों ने अब तक कराया पंजीकरण
राइस मिलों के सत्यापन का कार्य चल रहा
48 मिलों की जा चुकी जियो टै गिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। धान खरीद की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। खरीद के लिए इस वर्ष विभिन्न संस्थाओं के 82 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। इस बार सभी क्रय केंद्र की जियो टैगिंग की जाएगी। किसानों के पंजीकरण का कार्य भी चल रहा है। अब तक 1868 किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया जा चुका है।

धान की खरीद शुरू होने में वैसे तो अभी काफी समय शेष है लेकिन इसकी तैयारी चल रही है। पहली नवंबर से होने वाली खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 82 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। जिन सस्थाओं के केंद्रों का अनुमोदन हुआ है उनमें खाद्य विभाग 16, पीसीएफ 10, पीसीयू 11, यूपी स्टेट एग्रो पांच, एनसीसीएफ 34, कर्मचारी कल्याण निगम पांच एवं भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। गत वर्ष 90 केंद्र संचालित थे। आगामी खरीद के लिए सभी सात तहसीलों के 1868 किसानों ने अभी तक पंजीकरण कराया है। इसमें जखनिया 86, सैदपुर 174, सदर 215, मुहम्मदाबाद 717, जमानिया 229, कासिमाबाद 275 तथा सेवराई तहसील के 195 किसान हैं। राइस मिलों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। 48 मिलों की जियो टै गिंग की जा चुकी है। क्रय केंद्रों से प्रस्ताव लेकर मिलों के संबद्धीकरण का कार्य माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्रों पर खरीद के संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरा करने के लिए संबंधित संस्था के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed