{"_id":"5c5c2a13bdec2273771f3122","slug":"81549543955-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलवरिया फोरलेन का काम तेज, पैमाइश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलवरिया फोरलेन का काम तेज, पैमाइश हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रस्तावित फुलवरिया फोरलेन के लिए काम तेज हो गया है और सड़क निर्माण में बाधक भवनों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए फुलवरिया रेलवे फाटक से लेकर वरुणा नदी किनारे इमिलिया घाट तक मापी हुई।
सेना के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद स्थानीय प्रशासन ने फुलवरिया फोरलेन के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को फुलवरिया गेट पर फीता व यंत्र लगाकर घोसियान तक मापी की गई। दोपहर बाद पहलू का पुरा व ईमिलिया घाट तक मापी हुई। अफसरों ने उन मकानों को भी देखा, जिनकी दीवारों पर लाल निशान लगे हैं। शिवपुर-लहरतारा (फुलवरिया) मार्ग योजना के तहत लहरतारा से शिवपुर सेंट्रल जेल रोड तक 60 फीट चौड़ी और करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इस पर दो आरओबी, दो पुल व एक फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। फुलवरिया क्षेत्र से गुजर रही रोड को चौड़ा करने के लिए सेना की चहारदीवारी स्थानांतरित होगी। पूरी योजना में छावनी परिषद के अलावा दो सरकारी संस्थाएं सीपीडब्ल्यूडी व रेलवे भी शामिल हैं।