फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा रामदेव बोले, क्या कायर बनने के लिए कहेंगे कुलपत -िAZAMGARH

बाबा रामदेव बोले, क्या कायर बनने के लिए कहेंगे कुलपत -िAZAMGARH

Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव बोले, क्या कायर बनने के लिए कहेंगे कुलपत -िAZAMGARH

विज्ञापन
जौनपुर। योग गुरुबाबा रामदेव ने विद्यार्थियों को उकसाने वाले बयान के मामले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कुलपति अपने विद्यार्थियों को बहादुर बनने के लिए नहीं, तो क्या कायर बनने के लिए कहेंगे।
बाबा रामदेव शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। बोले, राम ने रावण, कृष्ण ने कंस, वैसे ही वीसी ने दुष्टों का वध करने की बात कही थी। 29 दिसंबर को गाजीपुर के एक महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रो. यादव ने कहा था कि कोई लड़ाई करे तो मार कर आना, जरूरत पड़े तो हत्या करके आ जाना हम देख लेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम संन्यासी हैं। हमसे राजयोग की नहीं, बल्कि योग और आध्यात्म पर सवाल करें। संन्यासी को भला राजयोग से क्या मतलब है। काला धन वापस नहीं लाने के सवाल पर कहा, इसकी जिम्मेदारी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ी थी। अब मोदी और योगी काले मन को साफ करने में लगे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उस समय परिस्थितियां कुछ ऐसी थी, जिसके कारण भाजपा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed