{"_id":"5c3265e9bdec2256ad22dae2","slug":"81546806761-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में कैद कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में कैद कर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। क्षेत्र के बर्थरा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय प्रांगण में रविवार की शाम किसानों ने छुट्टे पशुओं को कैद कर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया। सूचना मिलते पर नायब तहसीलदार सदर बंदना मिश्रा व चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने समझाकर किसानों को शांत कराया।
किसानों ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड में खेतों में रात भर जग कर रखवाली करनी पड़ रही है। थोड़ा चूकने पर छुट्टे पशु झुंड में आकर फसल चट कर दे रहे हैं। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। सिर्फ भरोसा दिलाया जाता है कि जल्दी ही अस्थायी पशु आश्रय गृह बना दिए जाएंगे। यहां बर्थरा कला, गोपालापुर , शिवदशां, व्यासपुर, ऊकथी, सिरिस्ती आदि कई गांवों के किसान परेशान होकर पशुओं को कैद किया था। देर शाम एडीएम प्रशासन मुनीद्र उपाध्याय, एसडीएम सदर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्कण्ड प्रताप सिंह सहित कई थानाध्यक्ष पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या खत्म की जाएगी। एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।