{"_id":"5c253633bdec2256fb089cf1","slug":"81545942579-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी फारसी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार फरवरी से होने जा रही हैं। सात फरवरी 2019 से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, वहीं मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी 2019 से होंगी। 22 फरवरी से दो मार्च तक ये परीक्षाएं चलेंगी। मदरसा शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस बार जिले में 4100 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी व मौलवी (हाईस्कूल के समकक्ष) की परीक्षा 11 फरवरी से दो मार्च तक दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच तक चलेंगी। इसी तरह आलिम (इंटरमीडिएट के समकक्ष) की आलिम अदबी व फारसी और कामिल (स्नातक के समकक्ष) की परीक्षा भी 11 फरवरी से दो मार्च तक द्वितीय पाली में होगी। इसी तरह फाजिल (स्नातकोत्तर के समकक्ष) की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शुरू हो गया है।