{"_id":"5b9ec304867a557ebe1e8ab7","slug":"81537131268-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत बेला निवासी डीएवी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शोभनाथ यादव के घर में शनिवार की रात घुसे चोर नगदी और जेवरात सहित पांच लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गए। रविवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस मौका मुआयना तक सीमित रही। इसे लेकर भुक्तभोगी के साथ ही ग्रामीणों में भी खासा आक्रोश देखने को मिला।
भुक्तभोगी शोभनाथ यादव ने बताया कि वो और उनकी पत्नी लीलावती घर के बरामदे में और बहु-बेटे अपने कमरों में सोये हुए थे। छत के रास्ते से घर में घुसे चोर पांच बॉक्स उठा ले गए। घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बाजरे के खेत में ले जाकर बॉक्स को खोलकर जेवरात और नगदी निकाल कर चोर भाग निकले। शोभनाथ के अनुसार चोर 80 हजार और सवा चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। भुक्तभोगी के साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि चोरी की इतनी बड़ी घटना की तफ्तीश के लिए पुलिस को डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम लेकर आना चाहिए था लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की गई।