{"_id":"5b689e144f1c1b61508b7785","slug":"81533582868-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन कांवरिया घायल, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन कांवरिया घायल, लगाया जाम
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया बाजार में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे नाराज कांवरियों ने हंगामा करते हुए हाइवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए राहगीरों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। एक युवक को धक्का देकर पुलिया से नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवरियों को शांत कराया और घायल कांवरियों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर दो कांवरियों को वाराणसी रेफर किया गया। हाइवे पर बड़ी संख्या में कांवरिया जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इतनी भीड़ और प्रतिबंध के बाद भी कांवरिया लेन पर ट्रैक्टर से लेकर चार पहिया वाहन दौड़ते रहे। अपराह्न करीब दो बजे घोसिया नगर में एसबीआई की शाखा के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवरिया घायल हो गए। ट्रैक्टर घोसिया बाजार में किसी के यहां ईंट गिराने जा रहा था। वह उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर जाने लगा, उसी दौरान बाइक सवार कांवरिया ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ गए। घायल कांवरिया अनुज तिवारी (26), सूरज गौड़ (30) और रुद्रदेव मिश्र (35) इलाहाबाद जिले के मेजा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर जुटे कांवरियों ने हाईवे की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही सीओ रामकरन और कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे मौके पर पहुंच गए। घायल कांवरियों को अस्पताल भेजा गया। जाम के दौरान गोपीगंज जा रहे सहसेपुर के राहुल उपाध्याय को कांवरियों ने बाइक समेत पुलिया के नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने किसी तरह एक घंटे मेें जाम समाप्त कराया। सीओ ने बताया कि प्रतिबंधित लेन पर ट्रैक्टर कैसे पहुंच गया, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन