{"_id":"5b43ce444f1c1b02278b5716","slug":"81531170372-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन को लेकर चलाया अभियान, बांटे गए झोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन को लेकर चलाया अभियान, बांटे गए झोले
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पर्यावरण शिक्षण केंद्र, गंगा एक्शन प्लान और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में विशेश्वरगंज सब्जी मंडी पर पॉलिथीन को रोक लगाने के लिए दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक किया गया। सड़क किनारे ठेले और खोमचों वालों से पॉलिथीन के प्रयोग को बंद करने की अपील की गई। इस दौरान ग्राहकों को कपडे़ के थैले व कागज के ठोंगे वितरित किया गया। टीम ने बताया कि 15 जुलाई के बाद सभी दुकानदारों व ग्राहकों से प्लास्टिक के उपयोग पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान जायका की समाजशास्त्री सरिता तिवारी, डॉक्टर रितु गर्ग, राजेश सरोज, सुरेश कुमार, पुष्पराग जौहरी, राजीव त्रिपाठी, मयंक गुजराती, गिरीश गिरी, मंजरी तिवारी, शांतनु केशरी ,अंजुम आरा, ममता मौर्य, विक्की कनौजिया उपस्थित रहे। संचालन धीरज कुमार ने किया। वहीं सुबह ए बनारस संस्था की ओर से पॉलिथीन मुक्त काशी को लेकर इंग्लिशिया लाइन में अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को फूल माला ले जाने के लिए पॉल्ीथीन का प्रयोग न करने का सुझाव देते हुए झोला बांटा गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार राय, विजय कपूर, चन्द्रशेखर चौधरी, राजेश सोनी, बल्लभ अग्रवाल, सुनील अहमद खान आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर पहल व वुमेंस स्पीरिट क्रिएशन संस्था की ओर से पॉलिथीन के प्रयोग न करने के लिए हुकुलंगज स्थित संस्था के प्रांगण में जागरूकता अभियान चलाया। बच्चे अपने हाथों में तख्तियों पर लिखे संदेश लेकर चल रहे थे, जैसे ‘जूट के झोले, बांस का डलिया’ व ‘से नो टू पॉलिथीन बैग’। इन जागरूकता अभियान में उन्होंने स्वयं पॉलिथीन का बहिष्कार करने का संकल्प किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रितु गर्ग ने सबको इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया। संस्था द्वारा बनाए गए कपडे़ के झोले व कागज के ठोंगे बांटे गए। संयोजक सोनी जायसवाल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करना है।