फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों ने पैंट्रीकार कर्मियों को पीटा0

जौनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों ने पैंट्रीकार कर्मियों को पीटा0

Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों ने पैंट्रीकार कर्मियों को पीटा0
वाराणसी। जौनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम अवैध वेंडरों ने छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के पैंट्रीकार मैनेजर की जमकर पिटाई की। हमले में प्रबंधक समेत पैंट्रीकार के दो वेंडर भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। ट्रेन जब वाराणसी पहुंची तो कैंट जीआरपी ने तीनों घायलों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा। मैनेजर का आरोप था कि आरपीएफ सिपाही की शह पर अवैध वेंडरों ने हमला किया।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर मैनेजर कुणाल ने जीआरपी को बताया कि ट्रेन जब जौनपुर में रुकी तो पैंट्रीकार का वेंडर संजीव कुमार वर्मा यात्रियों को खाने की सामग्री देने गया। इसी दौरान बोगियों में अवैध वेंडर घुस गए और उसे हटाने लगे। संजीव ने यात्रियों से पैसे लेने के बाद जाने की बात कही तो वे उलझ गए। एक अवैध वेंडर ने ईंट से संजीव का सिर फोड़ दिया। संजीव पैंट्रीकार में पहुंचकर मैनेजर और साथियों को जानकारी दी। इस दौरान प्लेटफार्म पर दो से तीन दर्जन अवैध वेंडर जुट गए। इसके चलते पैंट्रीकार का दरवाजा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दरवाजा बंद होने पर कोच नंबर नोट कर रहा आरपीएफ सिपाही आया। उसने गेट खोलने को कहा। गेट खोलते ही अवैध वेंडरों ने मैनेजर कुणाल सिंह, पैंट्रीकार वेंडर संजीव और बिहार के गया निवासी सुदर्शन सिंह को बाहर खींच लिया और पिटाई की। बताया कि घटना के दौरान मौके पर आरपीएफ के सिपाही भी थे। कार्रवाई न करते देख तीनों कैंट स्टेशन आ गए। कैंट जीआरपी प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि घायलों ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर जौनपुर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed