फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब एनजीओ चलाएंगे कस्तूरबा गांधी विद्यालय 0

अब एनजीओ चलाएंगे कस्तूरबा गांधी विद्यालय 0

Sat, 07 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
अब एनजीओ चलाएंगे कस्तूरबा गांधी विद्यालय 0
वाराणसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन अब गैर सरकारी संस्थाओं के हाथ में होगा। कक्षा एक से आठ तक बालिकाओं को गुणवत्ता और रोजगार परक शिक्षा देने की जिम्मेदारी अब इनकी होगी। महिला समाख्या द्वारा प्रदेश भर में संचालित 33 कस्तूरबा विद्यालय ही एनजीओ के दायरे में आएंगे। इसमें वाराणसी का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेवापुरी भी शामिल है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महिला समाख्या 2006 से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन कर रही है। 746 कस्तूरबा विद्यालयों में से 33 विद्यालय महिला समाख्या द्वारा संचालित हैं। महिला समाख्या ने इन विद्यालयों को मॉडल के तौर पर तैयार किया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा दुर्गावती देवी ने बताया कि चूंकि अब महिला समाख्या दूसरे क्षेत्र में कार्य करने जा रही है, इसलिए संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों को एनजीओ को दिया जा रहा है। जब तक शासन स्तर से एनजीओ के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है महिला समाख्या अपना कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed