{"_id":"5ab2c8454f1c1b3d1a8b4ba8","slug":"81521666117-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से आधे दाम पर मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से आधे दाम पर मिलेगी बिजली
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम कार्यालय लहरतारा पर 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किया जा रहा है। हैदराबाद की एक फर्म सौर ऊर्जा फोटो वोल्टाइक प्रणाली संयंत्र लगा रही है। सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली को यह फर्म रेलवे बोर्ड को बेचेगी। जो मौजूदा पर यूनिट लागत की लगभग आधी होगी।
सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च आएगा जिसे फर्म वहन करेगी। 25 वर्ष तक इससे रेलवे का अनुबंध है। यह फर्म प्रति यूनिट 4.77 रुपये के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराएगी। जबकि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड वर्तमान समय में 9.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपलब्ध करा रही है। ऐसे में रेल का राजस्व बचेगा।