{"_id":"5aa58a594f1c1b00768b4f47","slug":"81520798297-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाल लगा कर दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाल लगा कर दी होली की बधाई
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ की ओर से रविवार को औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनका में सद्भावना होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में व्यापारियों ने भी होली मिलन समारोह मनाया।
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है। इसमें मतभेद भुलाकर गले मिलते हैं। कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। विशिष्ट अतिथि रालोद जिलाध्यक्ष अशोक बिंद ने भी होली के महात्मय को समझाया। इस मौके पर शिवमंगल बिंद, विरेंद्र यादव, शरद बिंद, राजमणि, प्रेमचंद्र यादव, कुंता देवी, गुलाब चंद्र यादव, सूर्य प्रकाश, मुकेश कुमार, नंदलाल बिंद, राम निहोर बिंद आदि रहे। इसी तरह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कौशांबी के चायल विधायक संजय गुप्ता ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।