{"_id":"5a91d3ce4f1c1b410b8bae66","slug":"81519506382-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में होली का धमाल, उड़ा अबीर-गुलाल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस में होली का धमाल, उड़ा अबीर-गुलाल0
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों में होली की मस्ती छाने लगी है। जिधर देखो, उधर छात्र-छात्रा रंग-अबीर गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं। सब एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। शनिवार को बीएचयू कैंपस, छात्रावासों के साथ ही आर्य महिला पीजी कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने होली खेली।
काशी में रंग भरी एकादशी 26 फरवरी को है और होली दो मार्च को मनाई जानी है। इसको लेकर बाजारों में रंग-अबीर गुलाल, टोपी सहित अन्य सामानों के स्टॉल सज गए हैं। इस दौरान महिला छात्रावास, कृषि विज्ञान संस्थान, मधुबन सहित कई जगहों पर खूब अबीर-गुलाल उड़े। उधर आर्य महिला पीजी कॉलेज में भी छात्राओं ने सखियों संग होली खेली। इसके अलावा काशी विद्यापीठ, अग्रेसन कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में होली की मस्ती छाई रही। कुछ शिक्षण संस्थानों में सोमवार से होली का अवकाश हो जाएगा। शनिवार को बीएचयू के छात्रावासों में कुछ छात्र घर गए तो कुछ रविवार को होली की छुट्टी में घर जाएंगे।