{"_id":"5a8c8dde4f1c1ba4268bb5e6","slug":"81519160798-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली विवाहिता
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत सरसौली में मंगलवार को रुचि सिंह (33) का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुचि के पिता चंदौली जिले के झांसी निवासी अवधेश सिंह की तहरीर पर रुचि के पति बृजेश सिंह और जेठ-जेठानी के खिलाफ कैंट थाने में घरेलू हिंसा और हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रुचि की शादी वर्ष 2005 में चौबेपुर के मुस्तफाबाद के मूल निवासी और सरसौली में रहने वाले कोटेदार बृजेश सिंह के साथ हुई थी। रुचि दो बेटों की मां थी। विवाह के बाद से ही रुचि को प्रताडि़त किया जाता था और मायके से 10 लाख रुपये लाने को कहा जाता था। इसके साथ ही बृजेश का एक अन्य युवती से संबंध होने के कारण भी रुचि को मारापीटा जाता था। सोमवार को ही रुचि के बड़े बेटे का जन्मदिन था और इसके बाद भी उसके साथ बदसलूकी हुई। अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।