{"_id":"5a4556894f1c1bcd6d8b6b29","slug":"81514493577-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ की टीम ने केंद्रीय योजनाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ की टीम ने केंद्रीय योजनाओं की ली जानकारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम आगमन के पूर्व पीएमओ की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ चर्चा की। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के कार्यालय में जिले के सभी आला अधिकारियाें संग हुई बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के बारे में टीम ने जानकारी ली। इसके अलावा जिले में इन योजनाओं की प्रगति में आनी वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। शुक्रवार को भी टीम अन्य अधिकारियों से चर्चा करेगी।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 22 जनवरी के बीच अपने संसदीय क्षेत्र आ सकते हैं। इस दौरान किसानों को पीडीएस से खाद देने, पावर फॉर ऑल, फुलवरिया फोरलेन, मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज, फिलीपींस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय चावल शोध संस्थान, पावन पथ, पंचक्रोशी मार्ग, आईपीडीएस सहित कई योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास पीएम के हाथों कराने की संभावना है। अभी अधिकारिक प्रोटोकाल नहीं आया है।
इस बार पीएम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी आने की योजना बन रही है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पार्टी की ओर से ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित करेंगे। पीएम का कार्यक्रम डीरेका में संभावित है। इस कार्यक्रम में हर बूथ से युवाओं की भागीदारी कराई जाएगी। युवाओं को पंजीकरण मोबाइल के जरिए किया जाएगा। मोबाइल एप के जरिए उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।