{"_id":"5a2d6ad74f1c1b68678c11f2","slug":"81512925911-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में विनस हाउस रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में विनस हाउस रहा अव्वल
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के एसके नेशनल कांवेंट स्कूल महेंद में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अर्शदुल्लाह खान ने मरहूम सोहराब खान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में वीनस हाउस प्रथम, मरकरी हाउस द्वितीय, मार्स हाउस तृतीय एवं ज्यूपिटर हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं की तरफ से परेड प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता को चार भागों में विभाजित किया गया था। इसमें वीनस, मरकरी, मार्स एवं ज्यूपिटर हाउस के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्पून रेस, हाई जंप, लांग जंप, म्यूजिकल चेयर, फाग रेस, रेस, स्किपिंग रेस, सैक रेस आदि का आयोजन किया गया। इंटर हाउस फुटबाल प्रतियोगिता में मरकरी हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को स्कूल के निदेशक अर्शदुल्लाह खान ने ट्राफी के साथ मेडल देकर सम्मानित किया। अन्य खेलों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रिंसिपल एसके तिवारी ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर लोकनाथ ठाकुर, आदर्श राय, शौकीन भारद्वाज, पंकज श्रीवास्तव, टीके राय, राजेंद्र प्रसाद, हामिद मासूम, कविंद्र तिवारी, आशीष गुप्ता, जयकिशन, मसूद आलम, राघवेंद्र यादव, शगुफ्ता परवीन, नुजहत परवीन, पूजा सिंह, तबस्सुम खान, सदफ परवीन, यूसुफ खां, शारिक अली, सोनू कुमार, तबरेज खान आदि मौजूद रहे।