{"_id":"59d693494f1c1ba8538b5f26","slug":"81507234633-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुराचार
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाले किशोर ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया। गुरुवार की सुबह पीड़िता को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी के परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और वापस लौट गए।
मासूम के परिवारीजनों के अनुसार बुधवार को उनकी बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। दोपहर में बच्ची अपने घर के लिए अकेले ही चल दी। इसी दौरान रास्ते में उसे गांव का ही रहने वाला कक्षा सात का छात्र मिला और बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। दुराचार के दौरान मासूम चीखी तो गुजर रहीं महिलाएं भाग कर मौके पर आईं और आरोपी भाग निकला। महिलाओं ने मासूम को उसके घर पहुंचाया। इस संबंध में मिर्जामुराद पुलिस का कहना था कि हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं लेकिन कोई तहरीर ही नहीं दे रहा है।
छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार
चौबेपुर। बभनपुरा गांव निवासी लालबाबू को गुरुवार को पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि लालबाबू के खिलाफ एक युवती से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।