फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   197 करोड़ से बनाया जाएगा फुलवरिया फोरलेन

197 करोड़ से बनाया जाएगा फुलवरिया फोरलेन

Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
197 करोड़ से बनाया जाएगा फुलवरिया फोरलेन
वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन का निर्माण सितंबर में शुरू कराया जा सकता है। लहरतारा से सेंट्रल जेल रोड मार्ग फुलवरिया तक प्रस्तावित इस चार लेन की सड़क के लिए 197 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि जमीन संबंधी अन्य मसले हल कराए जा चुके हैं। अब डीपीआर को शासन की हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस फोरलेन के बनने से कैंट-लहरतारा मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही, लहरतारा की ओर से वरुणा पार जाने वालों को बेहद आसानी हो जाएगी। उन्हें लहरतारा से कैंट, नदेसर होते हुए चक्कर काटना नहीं होगा। फुलवरिया फोरलेन बन जाने के बाद दूरी कम होने के साथ ही उनके समय और ईंधन की भी बचत होगी। फोरलेन के लिए सेना की लगभग 6.16 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इधर से दो रेल लाइनें गुजरी हैं। जिन पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। यह काम सेतु निगम को कराना है। सबसे अधिक जाम फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग पांच-सी पर लगता है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले 187 का प्रस्ताव बनाया गया था। भेजने के पहले जब परीक्षण किया गया तो उसमें कुछ कमियां थी जिन्हें दुरुस्त कर 197 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed