फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सत्यापन को किया दिया डाटा

सत्यापन को किया दिया डाटा

Wed, 02 Aug 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सत्यापन को किया दिया डाटा
बलिया। किसान ऋण मोचक योजना के तहत जिले के 37244 किसानों का डाटा सम्बंधित तहसील के एसडीएम व तहसीलदार को सत्यापन के लिए दे दिया गया है। ये वह किसान है जिनका आधार बैंक खाते में लिंक हो गया है। प्रथम चरण में इन्ही किसानों का ऋण माफ हो पाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने अन्य किसानों से भी अपील किया है कि शीघ्र आधार कार्ड को बैंक में जमा कर दें ताकि खाते से लिंक किया जा सके। सीडीओ संतोष कुमार ने किसान ऋण मोचक योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल फीडेड डाटा का बिन्दुवार सत्यापन कर शीघ्र रिपोर्ट दें। कहा कि जिन किसानों का आधार नहीं है उनकी सुविधा के लिए प्रत्येक बीआरसी पर कैम्प भी लगाया गया है, जहां वे आसानी से आधार कार्ड बनवा सकते हैं। बिना आधार कार्ड लिंक कराये किसान का ऋण माफी सम्भव नहीं होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, सभी एसडीएम तहसीलदार, कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed