{"_id":"597e462a4f1c1b07688b4708","slug":"81501447722-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे शाहरुख खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे शाहरुख खान
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शासन ने सतर्क किया है। शहर में कार्यक्रम के दौरान शाहरुख दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 40 एसआई, 200 कांस्टेबल एवं 40 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो आयोजक से सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपये एडवांस जमा कराए गए हैं लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में इसे व्यावसायिक गतिविधि मानते हुए सुरक्षा पर होने वाले खर्च को आयोजक से लेने की तैयारी है।
प्रशासन ने रात साढ़े नौ बजे दी अनुमति
किंग खान का कार्यक्रम सोमवार को होने से पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। सावन के चौथे सोमवार पर शहर में कांवरियों का रेला होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला सावन मेले में व्यस्तत रहेगा। अशोका इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव भी होगा। एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर एसओ सारनाथ दोपहर में अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे और कार्यक्रम की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद इंस्टीट्यूट की ओर से एसीएम चतुर्थ राम कुमार मौर्या के यहां आवेदन कर सोमवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई। प्रक्रि या पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम की अनुमति दे दी।