{"_id":"59750e7e4f1c1b45768b47aa","slug":"81500843646-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस घराने की जुड़वा कथक जोड़ी का हम्मा हम्मा के बोल पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस घराने की जुड़वा कथक जोड़ी का हम्मा हम्मा के बोल पर धमाल
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सौरभ-गौरव मिश्र के नाम से मशहूर बनारस घराने की जुड़वा कथक जोड़ी ने रविवार की रात एक टीवी के रियलिटी शो में पारंपरिक बंदिशों के साथ पॉप संगीत पर कथक नृत्य का अनूठा प्रयोग किया। भाव-भंगिमाओं, भौंहों के इशारों और शरीर की लय से कर्थक नर्तकों ने जमकर धमाल मचाया। ‘इंडिया बेस्ट जुड़वा’रियलिटी शो में इस नर्तक जोड़ी की थिरकन देखने के लिए बनारस में भी लोग टीवी स्क्रीन से चिपके रहे।
बनारस घराने के युवा कथक नर्तक सौरभ मिश्र और गौरव मिश्र इन दिनों इंडिया बेस्ट जुड़वा रियलिटी शो के लिए मुंबई में हैं। रविवार की रात बनारस घराने इस जोड़ी ने कथक नृत्य की तिहाइयों पर बेजोड़ थिरकन से बॉलीवुड की हस्तियों का ध्यान खींचा। पारंपरिक बंदिशों में उठान, तोड़ी, टुकड़ा, रेला से सौरभ-गौरव ने हलफा मचाया ही, फिल्म ‘दिल से’ के ए आर रहमान के चर्चित गीत हम्मा ... हम्मा ... के बोल पर कथक का अनूठा फ्यूजन पेश किया। पॉप संगीत की धुन पर पहली बार कथक नृत्य बहुत खूबसूरती से पेश कर बनारस घराने की इस जोड़ी ने वाहवाही बटोरी। सौरभ ने फोन पर अमर उजाला से इस रियलिटी शो से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि नृत्य के बाद उन्होंने दिलचस्प गेम का भी मजा लिया।