फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सब इंस्पेक्टर की ऑनलाइन परीक्षा में हंगामा

सब इंस्पेक्टर की ऑनलाइन परीक्षा में हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर की ऑनलाइन परीक्षा में हंगामा
वाराणसी। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को सेंट्रल पुलिस आर्गनाइजेशन के तहत दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए कराई गई ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। पुलिस से परीक्षा अवधि से पहले कंप्यूटर पर पेपर बंद करदेने की शिकायत भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह शांत कराया। चंद्रिका नगर सिगरा स्थित एक हार्डवेयर इंस्टीट्यूट पर परीक्षा देने गए छात्रों में अश्विनी वर्मा, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि आयोग की ओर से परीक्षा का समय 2.45 से 4.45 बजे तक दिया गया था। परीक्षा शुरू होने के बाद पहले तो सर्वर धीमा चल रहा था, जब इसकी शिकायत की गई तो परीक्षा केंद्र पर तैनात लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद परीक्षा खत्म होने के आधा घंटे पहले ही की बोर्ड लेकर पेपर को लाग आउट कर दिया गया। इसकी शिकायत करने पर जब सही जवाब नहीं मिला तो 100 नंबर पर इसकी शिकायत की गई। अगर मामले में न्याय नहीं मिला तो कमिश्नर के साथ ही आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed