{"_id":"593c50264f1c1bdc488b4664","slug":"81497124902-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी मामले में तीन को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी मामले में तीन को उठाया
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। थाने की पुलिस ने झम्मनपुर गांव से राजस्थानी महिलाओं से छेड़खानी, हमले के मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। तीनों में एक हमले का आरोपी भी शामिल है। पुलिस तीनों से मामले में पूछताछ कर रही है।
सात जून को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए राजस्थान में अलवर जिले की दो युवतियों से झम्मनपुर के दो युवकों ने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर युवतियों पर हमला कर दिया था।इससे एक युवती की हालत गंभीर हो गई थी ।पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गांव लोगों को 12 घंटे में आरोपियों को हाजिर करने की मोह लत दी थी, लेकिन कोई भी हाजिर नहीं हुआ। शनिवार को गोपीगंज थाने की पुलिस झम्मनपुर गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को उठाया । तीनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो उठाए गए युवकों में एक घटना का मुख्य आरोपी भी है। पुलिस ने बताया कि छानबीन चल रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल आरोपी शिकंजे में होंगे। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।