{"_id":"6748c27f59078b411c04c6a4","slug":"81-points-marked-in-nine-police-stations-2-policemen-each-will-be-on-duty-from-12-midnight-to-6-am-varanasi-news-c-20-vns1056-805342-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नौ थानों में 81 पॉइंट्स चिह्नित, रात 12 से सुबह 6 बजे तक 2-2 पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नौ थानों में 81 पॉइंट्स चिह्नित, रात 12 से सुबह 6 बजे तक 2-2 पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी
विज्ञापन
वरुणा जोन में चोरी, लूट और डकैती की तीन साल की घटनाओं के आधार पर निगरानी की नई व्यवस्था
पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी को चेक करने के लिए रोजाना रात एक राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कमिश्नरेट के वरुणा जोन के नौ थाना क्षेत्र में तीन साल की चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं के आधार पर 81 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन 81 हॉटस्पॉट पर रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक वायरलेस सेट से लैस दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बुधवार रात से लगाई जा रही है। इन 162 पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की मॉनीटरिंग के लिए एसीपी से डीसीपी स्तर के राजपत्रित अधिकारियों की रोजाना ड्यूटी लगाई जा रही है।
ठंड के दिनों में चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जीआईएस तकनीक की मदद से रोहनिया, मंडुवाडीह, लोहता, कैंट, लालपुर पांडेयपुर, शिवपुर, सारनाथ, चौबेपुर और चोलापुर थाना क्षेत्र में गत तीन वर्ष में चोरी, लूट और डकैती वाले स्थान को चिह्नित किया गया। उन स्थानों का एक डिजिटल मैप बनाकर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।
इसके अलावा थाना और चौकी स्तर की रात्रिकालीन गश्त पार्टी पहले की तरह अपनी ड्यूटी करेंगी। रोजाना रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक वरुणा जोन के शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर बैरियर लगाकर चेकिंग की व्यवस्था शुरू कराई गई है। इसके अलावा वरुणा जोन के सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी रात में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
रात 2 से 4 बजे के बीच सर्वाधिक चोरी
पुलिस की एनालिसिस में सामने आया है कि सबसे ज्यादा चोरी रात दो बजे से चार बजे के बीच होती है। यह घटनाएं नई बस रही कॉलोनियों में ज्यादा हो रही हैं। इसलिए हाईवे व रिंग रोड के किनारे के रोहनिया, लोहता, कैंट, शिवपुर, लालपुर पांडेयपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सिविल ड्रेस में टू व्हीलर और ऑटो में घूमेगी पुलिस
ठंड में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए वरुणा जोन की पुलिस सादे कपड़ों में टू व्हीलर वाहन और ऑटो में भी घूमेगी। इस टीम का पूरा फोकस देर रात बगैर नंबर के वाहन से घूमने वालों विशेष रूप से युवाओं और दूसरे जनपद व प्रदेशों के वाहनों पर रहेगा। इस टीम का फोकस रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के आसपास के इलाकों में भी रहेगा।
वर्जन
इस कवायद का उद्देश्य ठंड के दिनों में चोरी, लूट और डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। ड्यूटी में पुलिसकर्मी लापरवाही न करें, इसके लिए रोजाना एक राजपत्रित अधिकारी चेकिंग पर निकलेंगे। वह सभी चिह्नित 81 पॉइंट्स को चेक करेंगे। - सरवणन टी, एडीसीपी वरुणा जोन