फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   796 schools of the district got five star rating

जिले के 796 विद्यालयों को मिली फाइव स्टार रेटिंग

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
796 schools of the district got five star rating
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के तहत सोमवार को विकास भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने जिलास्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 37 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए सर्वे के बाद जिले के आठ स्कू लों को ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया था। वहीं 29 स्कूलों को अलग-अलग वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में जिले के 3413 विद्यालयों ने नामांकन कराया था। स्क्रीनिंग के बाद फाइव स्टार रेटिंग के 796 विद्यालय, फोर स्टार में 1654 विद्यालय, थ्री स्टार के तहत 786 विद्यालयों का चयन किया गया है। जो कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 57 बिंदुओं पर किया गया था। ई-वैल्यूएटर में छह बिंदुओं के तहत 26 विद्यालयों के चयन के लिए सेवापुरी बीईओ संजय कुमार यादव को उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी का पुरस्कार से नवाजा गया। पांच उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों में मुरदहा, ग्राम प्रधान कादीपुर, धनंजयपुर, आदमपुर, भतसार को सम्मानित किया गया। वहीं पांच उत्कृष्ट प्रधानाध्यापकों में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरदहा, कंपोजिट विद्यालय धनन्जयपुर, आदमपुर, कादीपुर व प्राथमिक विद्यालय भिटारी को दिया गया। सीडीओ ने स्कूलों को अपने अनुभव से बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं प्राइवेट स्कूलों को अपने आसपास के परिषदीय स्कूलों में सुविधाओं के सुधार की बात कहीं। इस अवसर पर बीएसए राकेश सिंह, जिला समन्वयक अभय सिंह, डॉ. भोला विश्वकर्मा, संजय सिंह, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed