फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   74 cartons of liquor being smuggled under sacks of sweet limes in Varanasi two arrested

वाराणसी: मुसम्मी की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहे थे 74 पेटी शराब, दो गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 05:26 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 05:26 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अनुपम नगर कॉलोनी से दो युवकों को गिरफ्तार कर पिकअप से 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, शराब की कुल मात्रा 639.36 लीटर है और आरोपी इसे बिहार ले जाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
74 cartons of liquor being smuggled under sacks of sweet limes in Varanasi two arrested
74 पेटी शराब, दो गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात अनुपम नगर कॉलोनी की गली से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, महिंद्रा बोलेरो पिकअप में मुसम्मी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 639.36 लीटर बताई गई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारनाथ के गणपत नगर निवासी राकेश गुप्ता (27) और चौक थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी राहुल सेठ (28) के रूप में हुई है। दोनों को 12 अक्तूबर की रात करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोमवार को सारनाथ पुलिस की टीम पंचकोशी चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एसओजी-2 की टीम भी वहां पहुंची। पुलिसकर्मी अवैध शराब की तस्करी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अनुपम नगर कॉलोनी की गली में खड़ी पिकअप से शराब बिहार ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में बैठे दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Trending Videos

मुसम्मी की बोरियों के नीचे मिली शराब
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें मुसम्मी की बोरियां रखी मिलीं। उन्हें हटाने पर नीचे हल्के पीले रंग की प्लास्टिक की बोरियों में अंग्रेजी शराब मिली। जांच के दौरान कुल 19 बोरियों से 74 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई। एक पेटी में 180 मिलीलीटर के 48 टेट्रा पैक मिले। शराब पर बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश में ही मान्य होने का उल्लेख था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

बिहार में बेचने के लिए ले जाने की बात कही
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि रोजगार नहीं होने के कारण वे शराब बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed