फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   116 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी ड्रोन कैमरों की निगाह

116 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी ड्रोन कैमरों की निगाह

Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
116 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी ड्रोन कैमरों की निगाह
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के दिन यानी 19 मई को जिले के 116 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके साथ ही इन मतदान केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग की सुविधा रहेगी और यहां माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) के जवानों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में उनकी ड्यूटी के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में 26 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स व छह कंपनी पीएसी के जवान, गैर जनपदों से आए 4500 पुलिसकर्मी और छह हजार होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिले में तैनात साढ़े पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। चुनाव सेल प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के मद्देनजर पुलिस की ओर से 3360 लोगों को रेड कार्ड और 1650 लोगों को येलो कार्ड देकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करने देने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही 2450 लोगों को ग्रीन कार्ड देकर उनसे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। उधर, एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जिले में मतदान और मतगणना का काम पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए शनिवार को जिले के सात स्थानों से पोलिंग पार्टियां और फोर्स रवाना होंगी। इसके तहत अजगरा विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस लाइन, शिवपुर क्षेत्र के लिए बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल, शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल, शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लिए नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल, कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए मिंट हाउस स्थित क्रिश्चयन नर्सरी स्कूल और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए यूपी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां और फोर्स रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed