{"_id":"5cd5df0ebdec220726686824","slug":"71557520142-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की आंच से बढ़ी तपिश, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की आंच से बढ़ी तपिश, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सूरज की तपिश दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। रोजाना पारे में आ रह उछाल और दिन चढ़ते ही आसमान से बरस रही तेज धूप ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। दिन चढ़ते ही आसमान से बरसती आंच से लोग झुलस रहे हैं। दोपहर बाद सड़कों से उठती लपट से लोग दोपहर में निकलने से परहेज करने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वांचल में मौसम अपनी गति से सक्रिय है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने से लू की स्थितियां बन रही हैं।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एस.एन. पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ या किसी भी प्रकार से बादलों की सूरत नहीं बनने से आने वाले दिनों में सूरज की तपिश बरकरार रहने की आशंका है। हालांकि धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दूसरी ओर आर्द्रता अधिकतम 30 और न्यूनतम 17 फ ीसदी मापी गई है।