{"_id":"5c9153c8bdec2214492a8a33","slug":"71553028040-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे अतिक्रमण करने वालों को मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे अतिक्रमण करने वालों को मिलेगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण और नदी किनारे अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर की गई कार्रवाई की डीएम ने मंगलवार को समीक्षा की। रायफल क्लब में हुई बैठक में वरुणा और असि नदी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को उन्होंने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही बीएचयू ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई।
ईस्टर्न यूपी रिवर एंड वाटर रिजर्वायर्स मानीटरिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह की कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित बैठक में डीएम ने अस्पतालों की समीक्षा की। कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। प्रशासन सहित सभी के समन्वित प्रयास से ही प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है। बैठक वरुणा और असि नदी तटों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नदी किनारे खाली जमीन पर वृक्षारोपण कराने का निर्देश जिला वन अधिकारी को दिया। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण की कंप्लायंस रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि ट्रामा सेंटर बीएचयू के बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक ढंग से नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी अस्पतालों का भी कचरा निस्तारण मानक अनुसार नहीं किया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने नाराजगी जताई। 30 बेड से कम वाले अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल वेस्ट निस्तारण मानक के अनुसार कराने, कार्यशाला आयोजित करने, कचरा प्रबंधन में लगी गाड़ियों में जीपीएस की सुविधा लगवाने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, आर.आओ. यूपीपीसीबी को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, वीसी वीडिए को निर्माण विध्वंस मैनेजमेंट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बायोबेस्ट मैनेजमेंट, एडीएम प्रोटोकॉल को ई वेस्ट मैनेजमेंट का प्रभारी नियुक्त किया गया। डीएम ने कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वालों से जुर्माना वसूला जाए।