फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोदौलिया से बाबतपुर तक कई जगह जाम में फंसी डमी फ्लीट

गोदौलिया से बाबतपुर तक कई जगह जाम में फंसी डमी फ्लीट

Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
गोदौलिया से बाबतपुर तक कई जगह जाम में फंसी डमी फ्लीट
वाराणसी। एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात फोर्स को निर्देश दिए कि ड्यूटी प्वाइंट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। भीड़ में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर पैनी नजर हो।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन में उन्होंने कहा कि कोई भी ड्यूटी प्वाइंट तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक वीवीआईपी वापस बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान न भर लें और यातायात व्यवस्था सामान्य न हो जाए। फोर्स की ब्रीफिंग के बाद प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट ग्रैंड रिहर्सल के दौरान पुलिस लाइन से गोदौलिया, बड़ा लालपुर होते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट तक कई जगह जाम में फंसी। चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मी डमी फ्लीट को आगे बढ़ाने के लिए जाम में फंसे राहगीरों से जूझते दिखे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री एसपीजी, एनएसजी व एटीएस कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों, पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों के पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। थल, जल और वायु सेना के जवान एलर्ट मोड में रहेंगे। 12 आईपीएस के नेतृत्व में छह हजार से अधिक पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी। प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट और उनके कार्यक्रम स्थलों के समीप की इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिस रास्ते से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उसकी बैरिकेडिंग कराई गई है। आमजन बैरिकेडिंग के पीछे रहेंगे। फोर्स को संदिग्ध गतिविधियों और लावारिस वस्तुओें पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
बाबतपुर। प्रधानमंत्री के काशी आगमन के मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट पर वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर भी पहुंचे। एयरपोर्ट रोड की बैरिकेडिंग कर दी गई है। आने जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। यात्रियों को भी कई जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed