{"_id":"5c7ae498bdec220c2959f13f","slug":"71551557784-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी में पीएम मोदी के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पीएम को चुनौती देने वाले दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। सपा-बसपा गठबंधन के तहत सपा को बनारस की सीट पहले ही मिली हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गढ़ में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस और सपा उम्मीदवार मैदान में होंगे। माना जा रहा है कि काशी में त्रिकोणात्मक संघर्ष देखने को मिलेगा। कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार ही मैदान में उतारा जाएगा।
कांग्रेस ने अपने प्रभारियों के माध्यम से हर संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और शहर अध्यक्ष सीता राम केशरी ने कहा है कि जो भी व्यक्ति वाराणसी लोकसभा सीट के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे तीन से पांच मार्च तक अपना आवेदन मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय (राजीव भवन) में प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे के बीच जमा कर सकते हैं।