फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अभी भी चेत नहीं रहे वरुणा और असि के गुनहगार

अभी भी चेत नहीं रहे वरुणा और असि के गुनहगार

Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
अभी भी चेत नहीं रहे वरुणा और असि के गुनहगार
वाराणसी। वरुणा और असि नदी को लेकर प्रशासन की उदासीनता इसके लिए जिम्मेदार विभागों पर भारी पड़ सकती है। दोनों नदियों में बहते मलजल और किनारों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का रुख सख्त है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया गया है कि नदियों को प्रदूषण से मुक्त करें। विभाग को एक महीने की मोहलत देने के साथ कार्रवाई और रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गंगा की सहायक नदियों वरुणा व असि का हाल यह है कि उसमें गंदगी बजबजा रही हैं। घरों का गंदा पानी बह रहा है। किनारे पहुंचने पर तेज दुर्गंध उठ रही है। वहां थोड़ी देर खड़ा रहना भी मुश्किल है। पुराने पुल के पास वरुणा में लाल पानी बह रहा था। नदियों की दुर्दशा देख एनजीटी टीम ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने हालात सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। टीम के जाने के बाद से अभी तक दोनों नदियों से लेकर संबंधित विभागों की उदासीनता बरकरार है। ऐसे मेें बनारस को भी जुर्माने की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। आठ तारीख को इसके बारे में लखनऊ में बैठक भी होने जा रही है। बैठक में पूरी रिपोर्ट के बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष एनजीटी, नई दिल्ली ने आमी बचाओ मंच की ओर से दायर याचिका पर प्रदेश सरकार पर एक लाख व नगर निगम गोरखपुर पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही प्रदूषण के मसले पर गंभीरता न दिखाने पर प्रदेश सरकार को फटकार भी लगाई है। गोरखपुर की आमी, राप्ती, रोहिन नदी एवं रामगढ़ ताल के प्रदूषण को लेकर आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष विश्व विजय और मीरा शुक्ला की ओर से एनजीटी में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed