{"_id":"5c3ceef0bdec22739a5bdf56","slug":"71547497200-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कटा... वो कटा... भा क्कटा.. से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कटा... वो कटा... भा क्कटा.. से गूंजा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ये कटा... वो कटा... भा क्कटा... के शोर से पूरा शहर गूंजता रहा। मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने के साथ ही पतंगबाजी भी लोगों ने खूब की। सोमवार को आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा रहा। पूरे दिन बच्चों में पतंग उड़ाने की होड़ मची रही। बच्चों ने घरों की छत पर चढ़कर पूरे दिन पतंगबाजी की। लंका, भेलूपुर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज आदि मुहल्लों में बच्चों ने पतंगबाजी की। विभिन्न घाटों, पार्कों व सोसाइटी में भी बच्चों संग युवाओं ने पतंगबाजी की।
बच्चों व युवाओं के साथ युवतियों ने भी जमकर पतंगबाजी की। कई मोहल्ले में युवतियों ने छत पर डीजे सिस्टम लगाकर पतंगबाजी का आनंद उठाया। घर के छत पर पतंगबाजी से पूरे दिन चहल-पहल रही। बच्चे एक दूसरे के कटे पतंग को लूटने में व्यस्त दिखे। मोहल्लों में पूरे दिन बड़े लोगों ने भी बच्चे बनकर पतंगबाजी का आनंद लिया।
पतंगबाजी में लक्ष्य रहे अव्वल
वाराणसी। जेसीआई काशी शिवा की ओर से सोमवार को लक्सा स्थित द्वारिकानाथ निवास पर मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ‘से नो टू चाइनीज मांझा’ थीम के तहत स्लोगन व सर्वाधिक पेंच काटने वाले सदस्य को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसके पहले मकर संक्रांति के अवसर पर संस्था द्वारा गोदौलिया क्षेत्र में आए गंगा स्नानार्थियों को चाय, बिस्किट का वितरण किया गया। जिसमें विकास मेहरा, गौरव मेहरोत्रा, अतुल पांडेय, नारायण आदि का विशेष सहयोग रहा। पतंगबाजी प्रतियोगिता में संस्था के अध्यक्ष प्रभव गर्ग, नरेश चौरसिया, सिद्धार्थ गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, द्वारिकानाथ, हरदीप, अंकित, पंकज नागवंशी, विनीत, रुपाली गर्ग, पूनम, मीनाक्षी प्रजापति, गौरी चौरसिया, भूमिका खन्ना आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पतंगबाजी लक्ष्य ने जीता व सर्वश्रेष्ठ स्लोगन का खिताब मीनाक्षी के नाम रहा।
आर्य महिला नागरमल मुरारका स्कूल में धूमधाम से मनी मकर संक्रांति
वाराणसी। आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कू ल चेतगंज में छात्राओं, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया। रंग-बिरंगे पतंगों से सजा पूरा विद्यालय प्रांगण छात्राओं का उत्साह बढ़ा रहा था। आग जलाकर पारंपरिक पूजन किया गया और प्रसाद के रूप में लावा, रवेड़ी, गुड़ आदि का वितरण किया गया। विद्यालय की सहायक प्रबंधक पूजा दीक्षित ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य पेश किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंजना दीक्षित, समन्वयक शिल्पा गुजराती, ऋतुराज श्रीवास्तव, सुधांशु दीक्षित, आदि उपस्थित थे।