फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वरूणा नदी का सर्वे पूरा न होने पर आयुक्त ने लगाई फटकार

वरूणा नदी का सर्वे पूरा न होने पर आयुक्त ने लगाई फटकार

Thu, 10 Jan 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
वरूणा नदी का सर्वे पूरा न होने पर आयुक्त ने लगाई फटकार
लखनऊ/वाराणसी। नदियां आदि काल से ही मानव सभ्यता की जीवन रेखा रही हैं। नदियों को जीवित रखकर ही अगली पीढ़ी के जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। अगर नदियाें का अस्तित्व समाप्त हो
विज्ञापन

गया तो मानव जीवन भी समाप्त हो जाएगा। इन्हें जीवित रखने के लिए स्थानीय लोगों को जोड़कर जनांदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। ये बातें ग्राम्य विकास आयुक्त एनपी सिंह ने नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार की बैठक में बुधवार को कही। उन्होंने वरुणा नदी पर सर्वे का काम पूरा न होने पर वाराणसी के अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई। ग्राम्य विकास आयुक्त एनपी सिंह बुधवार को अपने कार्यालय सभाकक्ष में टेढ़ी, मनोरमा, पांडु, वरुणा, ससुर खदेड़ी, भैसंटा (सई), गोमती और अरिल नदियों के पुनरुद्धार के संबंध में आठ मंडलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि एनजीटी के दायरे में रहकर ही अधिकारी कार्य करें। प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त व अधीक्षण अभियंता सिंचाई को एक सप्ताह के अन्दर सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ग्राम्य विकास आयुक्त कहा कि पुनरुद्धार के लिए चिह्नित सभी नदियों का पूरा ब्यौरा तैयार करें। नक्शे के अनुसार ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब नदियों के पुनरुद्धार की बैठक मंडल स्तर पर होगी। चिह्नित नदियों के पुनरुद्धार कार्य का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed