{"_id":"5c1021f1bdec2241946b4c22","slug":"71544561137-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणामों पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन स्थित टाउन हॉल से विजय जुलूस निकाला गया। दूसरी ओर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की अगुवाई में गोदौलिया चौराहे पर जश्न का आयोजन किया गया।
टाउनहॉल मैदान से जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केसरी और पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में विजय जुलूस महात्मा गांधी की मूूर्ति पर माल्यार्पण से शुरू हुआ। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जय घोष के साथ जुलूस मैदागिन चौराहे पर पहुंचा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस लोहटिया कबीरचौरा पिपलानी कटरा होते हुए लहुराबीर पहुंची। इस दौरान कांग्रेसी नाचने-गाने के साथ ही भाजपा विरोधी नारे भी लगा रहे थे। विजय जुलूस के दौरान काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मार्ग में लगे भाजपा के झंडों को हटा भी दिया। लहुराबीर में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और आजाद पार्क स्थित शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ जुलूस का समापन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है, वे भाजपा के गढ़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक साल का कार्यकाल भी पूरा हुआ है। ऐसे में यह शानदार विजयश्री तोहफे से कम नहीं है। जुलूस में सतीश चौबे, अब्बास मुर्तजा शम्शी, सुनील कपूर, राघवेंद्र चौबे, ओम शुक्ला, फ़साहत हुसैन, डॉ. नृपेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे।
इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष मणींद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के सिंह द्वार से विजय जुलूस निकाला। जुलूस में काफी संख्या में बीएचयू के छात्र और लंका के ठेला पटरी व्यवसायी शामिल हुए। जुलूस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह जीत देश के छात्रों, नौजवानों, मजदूरों और किसानों की है। जुलूस में भुवनेश्वर द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, जेपी तिवारी, विकास राज, विकास सिंह आदि शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय के नेतृत्व में पंचवटी महादेव मंदिर में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए यज्ञ-हवन के साथ अनुष्ठान किया गया। आयोजन में पुरोहित पंडित संजय मिश्रा के साथ विनय शंकर राय मुन्ना, पूनम कुंडू पुन्नू लाल बिंद, रामबचन राय और अखिलेश यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
मौका मिलते ही बदल गए नेताओं के बोल
चुनाव परिणाम को जहां कांग्रेस सहित विपक्षी दल भाजपा सरकार की विफलताएं गिना रहे हैं। वहीं भाजपा एंटी इंकमबेंसी के बाद भी हिम्मत से लड़ने की बात कह रही है। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रत्नाकर त्रिपाठी और बीएचयू के पूर्व छात्र नेता राकेश मिश्र ने कांग्रेस की जीत को जनभावनाओं की जीत बताया। कहा, तानाशाही और घमंड की हार हुई है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा कहते हैं कि पार्टी ने जनता की सेवा तो मन से की थी। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और जितेंद्र यादव का मानना है कि पांच राज्यों का परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। बसपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम कहते हैं कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के नतीजों से जाहिर है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सर्वसमाज ने नेता मान लिया है। शिवसेना के नेता अरुण पाठक ने साफ कहा-उद्धव ठाकरे ने पहले ही कहा था कि पहले मंदिर फिर सरकार। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह का दावा है कि ओमप्रकाश राजभर की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ी।
मंत्रियों ने भी किया था प्रचार
मंगलवार सुबह से नतीजे जानने की विपक्षी खेमे की जिज्ञासा शाम होते-होते खुशी में बदल गई और भाजपा नेता पदयात्रा के कार्यक्रम में लग गए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी गए थे। इसी प्रकार भाजपा नेताओं में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर और एमएलसी अशोक धवन को पार्टी ने भेजा था। मंगलवार को भाजपा दफ्तर में दो-तीन लोग अखबार पढ़ते और टीवी देखते मिले। कांग्रेस के कार्यालय में नेता-कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे थे।