फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सफलता के लिए भगवत कृपा आवश्यक : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सफलता के लिए भगवत कृपा आवश्यक : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सफलता के लिए भगवत कृपा आवश्यक : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
वाराणसी। व्यक्ति के जीवन मे सफलता के लिए भगवत कृपा आवश्यक है। भगवान की कृपा जिसके ऊपर होती है वही सन्मार्ग बढ़ता है। सन्मार्ग का अवलंबन ही लक्ष्य प्राप्ति का प्रमाण है। जिसके ऊपर भगवत कृपा नहीं होती वह जीवन में सन्मार्ग नहीं प्राप्त कर पाता है। उक्त बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सात दिवसीय पंचदेव प्रीतिकर महायज्ञ के शुभारंभ के दौरान बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

सीरगोवर्धन में धर्मसंसद 1008 स्थल पर सात दिवसीय पंचदेव प्रीतिकर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रायश्चित, गोदान, गणेश पूजन, षोडश पूजन, मातृका पूजन के बाद वास्तु पूजन संपन्न हुआ। नवग्रह पूजन, हवन और आरती के साथ पहले दिन के महायज्ञ का समापन हुआ। यज्ञ में प्रधान आचार्य पं. वीरेश्वर दातार, मलय पंडा ,अमित दीक्षित, भूपेंद्र मिश्रा, महेश कुलकर्णी, करुणा शंकर मिश्र, बृजेश पाठक आदि रहे। महायज्ञ के यजमान डॉ. गिरीश चन्द्र तिवारी और सद्गुरु मूर्ति रहे। कार्यालय का उद्घाटन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया और रमेश उपाध्याय को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

आज निकलेगी काशी यात्रा
वाराणसी। काशी विश्वनाथ से सोमनाथ मंदिर काशी की यात्रा स्वामी सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, छत्ता द्वार होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी। वहां से मीरघाट स्थित सोमनाथ मंदिर से होते हुए आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed