फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भुड़की गांव में होगी अटल जी की तेरही

भुड़की गांव में होगी अटल जी की तेरही

Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भुड़की गांव में होगी अटल जी की तेरही
ज्ञानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति जनता का प्रेम कितना गहरा है, इसकी बानगी देखनी हो तो भदोही आइए। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से लगे गांव भुड़की के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की विधिवत तेरहवीं करने का निर्णय लिया है। 28 अगस्त को उनकी तेरहवीं की जाएगी, जिसमें 10 हजार लोगों को भोजन कराने की तैयारी की गई है। इसके पहले अटल जी के निधन के बाद 10वें दिन श्राद्ध और महापात्र की विदाई ग्रामीणों ने विधि-विधान से की थी। राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी की छवि हर किसी के दिल में एक बेहतर नेता की रही है। साफ-सुथरी राजनीति के अलावा किसी को उनकी कविताओं ने अपनी तरफ खींचा तो किसी को उनकी वाणी ने। चुनावी सभाओं में उनके भाषण सुनने के लिए जनता उमड़ पड़ती थी और उनकी बातों पर लोग मंथन भी करते थे। आमजन के प्रिय नेता के निधन के बाद हर वर्ग के लोग दुखी हैं। भुड़की गांव भी उनके जाने से शोकाकुल है। उनके निधन के बाद ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर उनके सारे संस्कार करने का फैसला किया। ब्राह्मण, यादव, पाल समेत अन्य बिरादरी के लोग दशाह करने के बाद अब तेरहवीं की तैयारी में जुटे हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में कार्यक्रम की बागडोर संभाल रहे अशोक जायसवाल, भोला पाठक, पप्पू यादव, धर्मेंद्र सरोज, पप्पू बिंद, गुलाम हुसैन और कतलू यादव ने बताया कि अटल जी के प्रति श्रद्धा थी, इसलिए गांव के लोग ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते। इसीलिए राजनीतिक दलों के लोगों को इसमें शामिल नहीं किया गया। उनका कहना है भंडारे में आम व्यक्ति की तरह कोई भी आकर प्रसाद ले सकता है। बताया कि तेरहवीं में 10 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसके लिए अब तक करीब 10 क्विंटल आटा, तीन बोरा चीनी, आठ क्विंटल आलू और तेल समेत अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की जा चुकी है। सोमवार को युवाओं की टीम आसपास के गांवों में जाकर लोगों को तेरवहीं का निमंत्रण देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed