फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कें-गलियां डूबीं, घरों में घुसा पानी

सड़कें-गलियां डूबीं, घरों में घुसा पानी

Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़कें-गलियां डूबीं, घरों में घुसा पानी
ज्ञानपुर। मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। पखवारे भर की राहत के बाद शनिवार की रात से रविवार को सुबह तक पूरे जिले में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी जलभराव से गलियां-सड़कें डूब गईं। कई इलाकों में जलनिकासी न होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे अफरातफरी मची रही। करीब एक माह विलंब से 22 जुलाई को आया मानसून 11 दिन तक जिले में मेहरबान रहा। दो अगस्त को बरसात थमी लेकिन एक से दो दिन के अंतराल में छिटपुट बारिश होती रही। दो दिन पूर्व मानसून के फिर सक्रिय होने से शनिवार की रात 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। सुबह छह बजे तक करीब सात घंटे लगातार बारिश होती रही, जिससे हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। रविवार सुबह लोग लगे तो गलियां, सड़कें और खेत पानी से लबालब नजर आए। नगरों और ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव से लोगों की मुशीबतें बढ़ गईं। ज्ञानपुर नगर स्थित दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी पर घुटने तक पानी भर गया। कुंवरगंज, बालीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी देहाती समेत अन्य कई इलाकों में भी सड़कें, गलियां डूब गई और घरों में पानी घुस गया। इसी तरह औराई, घोसिया, सुरियावां, मोढ़, बाबूसराय, चौरी और महराजगंज इलाकों में भी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। हालांकि तेज धूप से सूख रही धान की फसल को संजीवनी तो उमस से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, बारिश के दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों में आठ कच्चे मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबकर दो महिलाएं और तीन मवेशी घायल हो गए। साथ ही गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया। भिदिउरा गांव में बारिश के दौरान राधेश्याम पासी का मकान ढह गया, जिससे गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह ऊंज इलाके के कुरमैचा गांव में कच्चा मकान गिरने से विधवा शिवदेई और उसके तीन मवेशी मलबे में दब गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार शनिवार की रात बारिश के दौरान कोइरौना थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आधा दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर गए रामकिशुनपुर बसही निवासी श्यामधर बिंद, धर्मेन्द्र बिंद, अजीत कुमार, सत्य नारायण गिरी का कच्चा मकान ढह गया। बारीपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार, झोलई मांझी, भगीरथ मांझी, मून्नू मांझी और साहब लाल दूबे के कच्चे घर गिरने से हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। चौरी संवाददाता के अनुसार इलाके के भकोड़ा गांव में रविवार को दीवार गिरने से शांति देवी (58) पत्नी स्व. जयमूर्ति दूबे घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed