{"_id":"5b451ceb4f1c1bc6248b5ac6","slug":"71531256043-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे ट्रांसपोर्टर
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीजल मूल्य वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 जुलाई से ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहेंगे। वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने 20 जुलाई को सुबह छह बजे से पूरे देश में बेमियादी चक्काजाम की घोषणा की है। वाराणसी के ट्रांसपोर्टरों ने भी इसका समर्थन किया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि डीजल मूल्य वृद्धि पर रोक लगे और पूरे देश में इसका समान मूल्य निर्धारित हो। टोल नीति को पारदर्शी बनाया जाए। थर्ड पार्टी प्रीमियम में वार्षिक वृद्धि कम करने, जीएसटी और ई-वे बिल का सरलीकरण किया जाए। बसों-पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट, ट्रांसपोर्ट व्यापारी से टीडीएस समाप्त हो और सड़क पर जांच के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए। बैठक में सुनील कपूर, आरपी दुबे, सूर्यमणि तिवारी, सचिन सूरी, आशीष, बीएन सिंह, राजेश, अनिल, ज्ञानचंद आदि शामिल रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि 18 जुलाई तक अपने माल ट्रांसपोर्ट गोदाम से उठा लें।