{"_id":"5b2bf8fe4f1c1b264d8b7bf6","slug":"71529608446-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन-मन को स्वस्थ और जीवन को खुशहाल बनाने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन-मन को स्वस्थ और जीवन को खुशहाल बनाने उमड़े लोग
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बृहस्पतिवार को कालीन नगरी में उत्साह के साथ मनाया गया। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज और जंगीगंज समेत जिले में सौ से अधिक स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए, जहां हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। साथ ही योग के जरिये स्वस्थ काया और खुशहाल जीवन बनाने के गुर सीखे। वीएन जीआईसी में सांसद वीरेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। यहां सांसद के साथ विधायक, जिलाधिकारी समेत तमाम नेता और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने लोगों को योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास कराया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कालीन नगरी योग कर विश्व को योगमय भारत का संदेश दिया। जिले भर में दर्जनों स्थानों पर छोटे-बड़े योग शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर के वीएन जीआईसी मैदान में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी के संचालन में योग शिविर का आयोजन सुबह 6 से 8 बजे के बीच किया गया। इसका शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह ने द्वीप प्रज्वालित कर किया। यहां पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ, एसडीएम समेत अन्य आलाधिकारियों के साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया। योग शिविर में योगी ने लोगों को योग का मूलमंत्र बताते हुए स्वस्थ शरीर के लिए विभिंन तरीके का योगाभ्यास कराया। प्रोफेसर कॉलोनी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पद्मासन, सूर्य नमस्कार आदि प्राणायाम कराया गया। इस मौके पर संस्थान निदेशक अनिल कुमार वर्मा, देवेंद्र कुुमार दूबे, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, मुखर्जी पार्क में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयमैन हीरालाल मौर्य ने किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के सदस्य आलोक और अवनीश त्रिपाठी ने साधकों को योग कराया। इस मौके पर रबीकांत, अंजू राय, आरती पाल, अजय यादव, संजय, सुरेश आदि मौजूद रहे। गोपीगंज: युवा भारत जिला प्रभारी के नेतृत्व में नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर 16 वर्षों योग शिक्षा देने का कार्य निरंतर चल रहा है। जहां योग के बारे में लोगों को प्रशिक्षित कर उसका प्रचार प्रसार किया जाता है। योग शिक्षक सच्चिदानंद अग्रहरि ने साधकों कों ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, शशांकासन ,उत्तान, मंडूकासन, सेतुबंधासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी,शीतली प्राणायाम, सिंहनाद आदि का अभ्यास कराया। इसी तरह हनुमानगढ़ी में एकल अभियान की ओर से तीन सौ विद्यालयों का एक साथ योग शिविर आयोजित किया गया। विजय साहू और ओमप्रकाशजी पुष्पकार ने लोगों को जागरूक किया। घोसिया : औराई के काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन तहसील प्रशासन एवं पतंजलि योग समिति ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता और कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने किया। योगाभ्यास कराते हुए पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक आचार्य राजकुमार योगी ने कहा कि योग से हमारे जीवन के सकारात्मक बदलाव होते हैं। खमरिया: नगर में भाजपा नेता संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। मौर्य ने कहा कि आज देश के नेतृत्व में पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग से शरीर के साथ साथ मन का भी शुद्धिकरण हो जाता है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जयप्रकाश शुक्ल, राकेश मौर्य, दिनेश सेठ, रंजीत यादव, विनय मौर्य, कमलेश मौर्य, रवि वर्मा, श्याम सेठ, कन्हैया मौर्य, मनोज मौर्य, संतू मौर्य आदि मौजूद रहे। लालानगर: गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित महिला स्वधारगृह अल्पावास जनक समिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संवासिनियों ने भी योगासन किया। इस मौके पर अल्पावास की प्रबंधक डॉ. किरन त्रिपाठी ने कहा कि स्वधार गृह में दाखिल संवासिनियों के स्वस्थ चित्त और मन के लिए प्रतिदिन योग कक्षा चलाई जाती है। इस मौके पर अल्पावास की गरिमा सिंह, विमलेश यादव समेत समस्त संवासिनी रहीं। जंगीगंज: बाजार स्थित रुद्र तालाब पर मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में एकल अभियान द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें साधकों को योग का महत्व समझाते हुए योगाभ्यास कराया गया। साथ ही शिविर में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्षेत्र के ओम उच्च शिक्षा संस्थान छतमी में योग दिवस पर शिक्षक प्रशिक्षण संकाय के डीएलएड विभाग की ओर से विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर का योग प्रशिक्षक डॉ. उत्तम कुमार (विभागाध्यक्ष डीएलएड) के निर्देशन में किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ओझा के नेतृत्व में संकाय के शिक्षकों जयप्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश पाठक, देवेंद्र तिवारी ने प्रशिक्षु शिक्षकों के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की। इसके अलावा सुरियावां ब्लॉक परिसर, महराजगंज, चौरी, अभोली, सीतामढ़ी, ऊंज आदि स्थानों पर भी शिविर आयोजित कर लोगों ने योग और प्राणायाम के अभ्यास किए।