फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा प्रत्याशी के पत्नी ने भी भरा पर्चा

भाजपा प्रत्याशी के पत्नी ने भी भरा पर्चा

Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के पत्नी ने भी भरा पर्चा
भदोही। भदोही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नौ मार्च को होने वाले उप चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा के प्रत्याशी प्रशांत सिंह उर्फ चिट्टू के अलावा उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने भी नामांकन किया। किसी तीसरे के नामांकन नहीं करने से भाजपा प्रत्याशी का ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का दिन है। संभावना है कि प्रियंका सिंह नामांकन वापस ले लेंगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए सुबह से ही चौरी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के बाहर गहमागहमी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच गए थे। साढ़े 11 बजे प्रशांत सिंह के नामांकन कक्ष में पहुंचे और नामांकन की औपचारिकता पूरी कर बाहर आए। तीन बजे तक केवल प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने नामांकन किया था। समय समाप्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का स्वागत करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। निर्वाचन अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि केवल पति-पत्नी ने नामांकन किया है। साथ ही दोनों के पर्चे वैध पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का दिन है। नौ मार्च को मतदान और मतों की गणना की जाएगी। समझा जा रहा है कि प्रियंका सिंह अपना नामांकन वापस ले लेंगी। ज्ञात हो कि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख, बाल विद्या विकास के खिलाफ बीडीसी प्रियंका सिंह ने अविश्वास का प्रस्ताव लाकर उन्हें पदच्युत कराया था। नामांकन के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी आरएन सिंह, एएसडीएम यमुना धर चौहान, बीडीओ कमलजीत सिंह, नंद कुमार दूबे आदि के अलावा शैलेंद्र दूबे, पप्पू त्रिपाठी, भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ओम सिंह, सर्वेश पाल, राजू सिंह, अखिलेश पाल, अशोक पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed