फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मरुधर और महामना एक्सप्रेस 14 घंटे रही लेट

मरुधर और महामना एक्सप्रेस 14 घंटे रही लेट

Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
मरुधर और महामना एक्सप्रेस 14 घंटे रही लेट
वाराणसी। कोहरे और ठंड के चलते लेट होने वाले ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही थीं। इसकी वजह से आम आदमी को समस्या का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम को जाने वाली मरुधर शनिवार की सुबह छह बजे के बाद रवाना हुई। इसकी वजह से प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

लेट से चलने वाली ट्रेनों में दून एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस 13 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली से आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे, नई दिल्ली मंडुवाडीह सुपरफास्ट आठ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 15 घंटे, गरीब रथ 16 घंटे, महामना एक्सप्रेस और मरुधर एक्सप्रेस 14 घंटे, विभूती एक्सप्रेस सात घंटे, साबरमती एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटा, जलियावाला बाग एक्सप्रेस 14 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 12 घंटा, बेगमपुरा एक्सप्रेस 11 घंटा, बापूधाम एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सारनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। इसकी वजह से यात्री पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाते रहे। वहीं कई यात्रियों को परिवार के साथ रात प्लेटफार्म पर ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed