{"_id":"595aab0c4f1c1b183c8b461f","slug":"71499114252-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहड़िया-अकथा मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक महिला का कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद शव को पहड़िया चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई।
चोलापुर से ईट लादकर चालक मंजय पहड़िया क्षेत्र में गिराने जा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर अकथा चौराहे से पहड़िया की ओर बढ़ रहा था और पहड़िया चौराहे से अकथा की ओर जा रही थी। इस दौरान पहड़िया चौराहे के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला का कुचल दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद शव को चौराहे पर रखकर जाम कर दिया। मौके पर सारनाथ, कैंट और जैतपुरा थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खत्म कराया। आश्वासन दिया कि चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही महिला के परिवार को हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी।