{"_id":"595aa73b4f1c1bd55f8b458e","slug":"71499113275-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में 25 मई को कराई गई बीएससी कृषि में दाखिले के लिए दुबारा कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ जुलाई को कराई जाएगी।
बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, भुवनेश्वर समेत देश भर में बने 12 केंद्रों पर 25 मई को कराई गई प्रवेश परीक्षा में एक केंद्र पर दो के बजाय ढाई घंटे का समय अभ्यर्थियों को दे दिया गया। इसकी शिकायत और फिर जांच में मामला सही मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में कराई गई प्रवेश परीक्षा को रद करते हुए नौ जुलाई को दुबारा कराने का फैसला लिया। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि दो जुलाई से प्रवेश पत्र अपलोड करना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसे तीन जुलाई को अपलोड किया गया।