{"_id":"59458f4f4f1c1b4c338b45ee","slug":"71497730895-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान धरने पर डटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान धरने पर डटे रहे
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। क्षेत्र के गुरैनी पंप केनाल पर किसानों का धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के नुमाइंदों को कोसते हुए खेती की समस्याओं को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
धरने में अध्यक्षता करते हुए हरिद्वार तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गंगा सफाई के नाम पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिया गया, लेकिन गंगा का कोई भला नहीं हुआ। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने तो क्षेत्र के किसानों को छला ही था जबकि इस सरकार ने शुरुआत में ही अपनी मंशा प्रकट कर दी है। युवा जिलाध्यक्ष मनमन सिंह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भी पिछली सरकारों से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है परंतु किसानों की समस्याओं पर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र में किसानों द्वारा चल रहे धरने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी बेखबर हैं जिससे किसानों की फसल को संजीवनी प्रदान करने वाला गुरैनी पम्प कैनाल गंगा कटान की जद में आ चुका है। कहा कि किसानों ने ठान लिया है कि गुरैनी पम्प केनाल को गंगा कटान से मुक्त कराकर ही मानेंगे। इस दौरान शिवराज, दीनानाथ श्रीवास्तव, अशोक यादव, ललन राम, फेकू, रामदुलार, चन्द्रमा, मनीष तिवारी, रविशंकर तिवारी, लोरिक यादव, परमेश्वर यादव, रामअवध यादव, दिलीप त्रिशूलिया, मुरहू यादव, संजय यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन अवधेश ने किया ।